-सुनील ठाकुर हत्याकांड में गायघाट विधायक ने की परिजनों से मुलाकात,बोले:पुलिस अविलम्ब करे गिरफ्तारी
मुुुजफ्फरपुर। दीपक।
जिले के पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल में जमीनी विवाद में पिछले दिनों हुई सुनील ठाकुर (40) की हत्या कांड में अब तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गायघाट विधायक निरंजन राय ने एतराज जताया है। शनिवार की देर शाम गायघाट विधायक निरंजन राय ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटनाक्रम का डिटेल्स जानकारी लिया। मृतक के भाई रम्भू ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पियर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,लेकिन पियर थाने के पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है,न हीं ठोस दिशा में कोई कार्रवाई की जा रही है।

विधायक निरंजन राय ने बताया कि परिजनों का बताना है कि मृतक को 3 साल का छोटा बच्चा है। उसके सर से मां-बाप का साया हट चुका है।जिससे मृतक पुत्र का भविष्य भी संकट में है। मृतक सुनील ठाकुर की पत्नी भी नहीं है।वह भाग चुकी है। मृतक की करीब 30लाख की जमीन नामजदों के द्वारा लिखवा लिया गया था। इसके एवज में मात्र 5हज़ार रुपये हीं दिए गए। घटनाक्रम से जुड़ा हुआ ऑडियो भी लोगों के द्वारा उन्हें उपलब्ध कराया गया है। घटनाक्रम की नामजद प्राथमिकी भी पीयर थाने में दर्ज है,बावजूद इस दिशा में पुलिस की ठोस कार्रवाई नहीं होने और अभियुक्तों के खुलेआम घूमने से लोगों में परेशानी है।उन्होंने कहा कि यह रजिस्ट्री की गई जमीन की पैसा पचाने के लिए की गई हत्या का मामला है। इस मामले में विधायक ने घटनास्थल से मुजफ्फरपुर एसएसपी से बातचीत की एवं कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विधायक निरंजन राय ने बताया कि क्षेत्र में शांति सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है।लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी घटना क्रम में कार्रवाई होनी चाहिए। टालमटोल कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजद राज्य परिषद के सदस्य चंदेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जिला महासचिव उमेश कुशवाहा, रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ठाकुर आदि भी मौजूद थे।












