Advertisement

Breaking: सिमरा में नरौली की टीम ने जीता फाइनल मैच

-सिमरा में नरौली की टीम ने जीता फाइनल मैच

संवाददाता। बन्दरा।

एलेवन स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सिमरा के अंतर्गत श्रीमोहन हाई स्कूल के मैदान में फाइनल मैच निजाम इलेवन एंव
नरौली इलेवन के बीच सोमवार को खेला गया। निजाम एलेवेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 46 रन ही बना सकी,जबकि 20 ओवर का फाइनल मैच रखा गया था। जवाब में खेलने उतरी नरौली की टीम ने मात्र 4ओवर में ही मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संजय को दिया गया ।


जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी किशन कन्हैया थे। वहीं समाजसेवी प्रखंड कांग्रेस नेता दिलीप कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी, मोहम्मद फिरोज, चंदन कुमार,मोहम्मद निजाम मोहम्मद मुस्ताक,आनंद चौधरी, गौतम कुमार आदि भी थे।