– पिकअप के चपेट में आने से ननकी मल्लिक की मौत,सड़क जाम
समस्तीपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर वार्ड संख्या 13 निवासी ननकी मल्लिक के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह एक पिकअप ने सोए हुए ननकी मल्लिक को अपने चपेट में ले लिया। जिसे स्थनीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ महावीर स्थान के पास जाम कर दिया। वहीं नाराज लोगों का कहना था कि जबतक उच्च अधिकारी नही आयेंगे तबतक सड़क जाम रहेगा। नाराज लोग उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे।
















