Advertisement

Breaking: मॉडल बैंगरा स्कूल में RJD विधायक ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन,कहा-इस मॉडल स्कूल पर सभी को है नाज़

-बैंगरा स्कूल में पुस्तकालय का उद्घाटन

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बैंगरा में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन गायघाट विधायक निरंजन राय शुक्रवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बैंगरा न सिर्फ उनके गायघाट विधानसभा क्षेत्र की शान है, बल्कि बिहार के टॉप-10 स्कूलों में नंबर वन है। उन्होंने बताया सरकारी स्कूल की इस उत्कृष्ट व्यवस्था पर उनके साथ इस इलाके को नाज है। उन्होंने बताया उनके विधानसभा क्षेत्र का हर एक विद्यालय यदि बैंगरा मॉडल स्कूल की तरह हो जाए तो बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में गायघाट निश्चित तौर पर इतिहास लिखेगा।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानाध्यापक अमरनाथ त्रिवेदी कर रहे थे। बाद में विद्यालय प्रबंधन कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के बाद विधायक ने बताया कि विद्यालय के प्रांगण में जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा विभिन्न कक्ष एवं भवन तक पहुंच के लिए संपर्क पथों के निर्माण कराने एवं कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था अविलंब कराई जाएगी।इस दौरान रविन्द्र सहनी, रामेश्वर कुशवाहा, चन्देश्वर प्रसाद कुशवाहा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार चौधरी,मो. वहीद आदि भी थे।