– मुजफ्फरपुर औराई में भीषण अग्निकांड की घटना
लोकेशन:मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के नयागांव में बागमती नदी बांध के किनारे भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। हादसे में नरेश राय के घर,नकदी,कपड़ा,बर्तन सहित लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए ।यहां अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।घटना के दौरान घर के लोग घर पर नहीं थे।सभी भोज खाने घर से बाहर गए थे।इसी बीच घर में आग लग गयी।

जानकारी मिलते ही घर के लोग जब तक मौके पर पहुंचे,तबतक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था। लोगों तथा दमकल कर्मियों के मदद से आग पर काबू पाया जा सका। परिजनों का बताना है कि नरेश राय के बेटे की शादी को लेकर घर में सामानों की खरीददारी की गई सभी सामान भी जल गए। मुखिया गीता देवी ने पीड़ित परिवार को चुरा मीठा आदि पीड़ित परिवार को तत्काल उपलब्ध कराया है।
















