Advertisement

Breaking: मुख्यमंत्री 7 को समाधान यात्रा में आयेंगे वैशाली

-मुख्यमंत्री 7 को समाधान यात्रा में आयेंगे वैशाली

 

वैशाली।सुधांशु।

 

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान आगामी 7 जनवरी को वैशाली जिले भगवानपुर और गोरौल आयेंगे। इसको ले कर जिला से लेकर प्रखंड तक के अधिकारी और कर्मचारियों मे हरकम्प मची हुई है। अधिकारी तैयारी को लेकर हाफ रहे है। करीब एक सप्ताह से डी एम यसपाल मीणा, एस पी मनीष कुमार से ले कर एस डी एम तक लगातार गोरौल का दौरा करते आ रहे है। पहले से निश्चित रूप से यह तय नहीँ था की मुख्यमंत्री गोरौल ही आयेंगे। पहले से उनका जिला के किसी भी प्रखंड मे आने की बात थी। इसीलिए वैशाली, पटेढ़ीबेलसर, भगवानपुर और गोरौल प्रखंडो मे तैयारी की जा रही थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ गया और वह गोरौल के कटरमाला पंचायत के हरसेर अल्पसंख्यक टोले मे आयेगे।

इसकी तैयारी के लिये डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, महनार एस डी एम सुमित कुमार (आई ए एस ), महुआ एस डी एम संदीप कुमार, एसडीपीओ पूनम केशरी बीडीओ उदय कुमार, सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल,थानाध्यक्ष संजीव कुमार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आते ही हरकत मे आगये। हरसेर गाँव मे जोरसोर से तैयारी मे जुट गये। सीओ श्री पाटिल ने बताया की मुख्यमंत्री 11.30 बजे भगवानपुर प्रखंड व गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैन खुर्द पंचायत मे आयेंगे। उसके बाद 1 बजे गोरौल पहुचेगे।3 बजे जिला मे अधिकारियो के साथ बैठक करेंगे। गोरौल के हरसर गाँव को चकाचक किया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी अपने अपने अधीनस्थ कार्यों को करने मे जुटे हुये है। बिजली विभाग ने इस टोले मे नया ट्रांसफरमर लगया है। सभी अधिकारियो के तत्यरता को देख कर हैरान है। आम लोग यह कहते सुने गये की काश: हमारे पंचायत मे आते तो पंचायत का कायाकल्प होता।