-मतलुपुर में शराब की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, कारोबारी फरार
बंदरा। दीपक।
हत्था ओपी की पुलिस ने छापेमारी के दौरान मतलूपुर में घर में छुपा कर रखी गयी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। एएसआई सतीश कुमार एवं राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची हत्था ओपी की पुलिस टीम ने छापेमारी की। जिसमें शराब की बड़ी खेप के साथ कारोबार में शामिल युवक कौशल कुमार को पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा युवक युवक बिट्टू साह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। एसआई नासिर खान ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद उसे देर शाम जेल भेज दिया गया।

बरामद की गई शराब में 375एमएल की 90 बोतल, 180एमएल की 90 बोतल तथा टेट्रा पैक शराब की 188 बोतल शामिल है।बरामद अंग्रेजी शराब में व्हिस्की, इंपिरियल ब्लू तथा टेट्रा पैक शराब शामिल है जो मेड इन राजस्थान एवं हरियाणा निर्मित है। एएसआई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कारोबारी प्रकाश त्रिवेदी का मतलूपुर में खेप उतारा जा रहा है। जिसे नए साल के मौकों पर इलाके में खपाने की योजना है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इस दौरान शराब की यह खेप बरामद की गई, कारोबारी प्रकाश त्रिवेदी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका।सभी शराब करीब 83 लीटर से ज्यादा बताई गई है।
















