-बन्दरा के बरियारपुर में शराब कारोबार के आरोप में प्रखण्ड जदयू का कार्यकर्ता गिरफ्तार,रामपुरदयाल में उत्पाती पियक्कड़ भी पकड़ाए
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
शराब की बोतल के साथ कारोबारी प्रशांत कुमार उर्फ गोलू गिरी को पीयर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बरियारपुर में उसके किराना दुकान से शराब की बोतल के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वह प्रखंड जदयू के युवा विंग का कार्यकर्ता भी है। वहीं रामपुर दयाल में शराब पीकर उत्पाद मचाने के आरोप में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं इन मामलों को लेकर विभिन्न धाराओं में प्राथमिक भी दर्ज की गई है।










