Advertisement

Breaking: बंदरा अंचल के कर्मी के रिश्वतखोरी का विडीओ हुआ वायरल!

-बंदरा अंचल के कर्मी के रिश्वतखोरी का विडीओ हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में विभागीय कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार और कर्मियों की मनमानी,जरूरत मंद लोगों को काम कराने के लिए परेशान करने आदि की शिकायतें तो मिलती रहती है।इस बीच इन दिनों बन्दरा अंचल के एक कर्मी के द्वारा संबंधित काम कराने के बदले में 5सौ रुपया रिश्वत मांगने से संबंधित एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यालय कर्मी कागज पर हस्ताक्षर कराने तथा मोहर लगाने के बदले सौ-सौ के हिसाब से मांग करता है। बीडीओ में वह यह भी बताता है किन-किन लोगों का कितना हिस्सा है और काम कराने का क्या नियम है।

बताया जाता है कि यह वीडियो बन्दरा प्रखण्ड के पटसारा पंचायत के एक व्यक्ति तथा संबंधित कर्मी के बीच काम कराने के दौरान बनाई गई थी। इस दौरान अंचल कर्मी विडीओ बनाने को लेकर आशंकित होकर टोकता भी है,लेकिन उक्त व्यक्ति उसे विश्वास में लेकर रुपए का लेनदेन करता है। वायरल वीडियो के मुताबिक 500 रुपया अंचलकर्मी द्वारा मांगा जाता है,जिसपर संबंधित व्यक्ति के द्वारा 200 रुपये दिए जाते हैं।जिस पर अंचल कर्मी द्वारा आनाकानी की जाती है और पूरा पैसा देने को कहा जाता है। पार्टी द्वारा इनकार करने पर अंचलकर्मी मान जाते हैं और कहते हैं चलिए आपका काम हो जाएगा। वे संबंधित कागजात के अन्य कर्मियों से काम कराने अपने कक्ष से निकल जाते हैं। बहरहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की ‘A2Zन्यूज़live’ पुष्टि नहीं करता है,लेकिन वायरल विडीओ बन्दरा अंचल कार्यालय की होने की बात कही जा रही है।वीडियो में दिख रहा अंचल कर्मी बन्दरा अंचल का प्रधान सहायक बताया जा रहा है।इस मामले में बन्दरा सीओ राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। वही एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश नेे भी इस मामलेे में लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।