Advertisement

Breaking: फोटोग्राफर हत्याकांड में एक महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी,ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ कार्यवाई के लिए पिता ने वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया आवेदन

-फोटोग्राफर हत्याकांड में एक महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी,पिता ने वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया आवेदन

मुजफ्फरपुर।दीपक।

पीयर थाना क्षेत्र के हत्था ओपी के सकरी मन गांव में फोटोग्राफर विजय कुमार पांडेय हत्याकांड में मृतक के पिता अमरेश कुमार पांडेय ने 328 ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं निशान युक्त आवेदन वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर तथा आईजी को आवेदन देकर घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र विजय कुमार पांडे उर्फ मोनू की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को उसके घर में छत से टांग कर तेजाब डाल दिया गया था। इस घटना को लेकर हत्था ओपी में मुकदमा भी दर्ज है, बावजूद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है तथा खुलेआम घर पर रहता है और परिवार के अन्य लोगों तथा गवाहों को देखते ही हत्या कर देने की धमकी दे रहा है।

हत्याकांड से पहले भी मृतक की हत्या के लिए कई बार मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर आदि चढ़ाने का प्रयास किया था ,लेकिन लोगों की मदद से बचता गया।नामितों के हरकत एवं धमकी आदि का कई वीडियो भी उपलब्ध है। घटनाक्रम का एक महीना से ज्यादा होने के बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई है। किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है,जबकि नामित अभियुक्त परिवार के बाकी लोगों एवं गवाहों की हत्या कर जेल जाने की धमकी भी दे रहा है। मामले में आवश्यक कार्यवाई करने तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई है। मृतक के पिता ने अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारीयों से भी न्याय दिलाने की मांग की है।