-पृथ्वी दिवस को लेकर स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित
दीपक।बन्दरा।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल में वृक्षारोपण किए गए एवं पृथ्वी बचाने को लेकर संकल्प लिए गए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया एवं वृक्षारोपण एवं पृथ्वी संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। पृथ्वी की अहमियत को समझाया गया। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया।

पृथ्वी दिवस को लेकर संकल्प सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पृथ्वी संरक्षण विषय पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के द्वारा संवाद के माध्यम से पृथ्वी की अहमियत,अस्तित्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।इस दौरान इंतखाब आलम खां, आशा कुमारी, मोहम्मद गुलाम मुज्तबा, श्वेता कुमारी, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार आदि भी सक्रिय थे।












