-पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक का निधन,शोक की लहर
बंदरा।दीपक।
प्रखंड प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर नूनफारा के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार का निधन शनिवार की शाम हो गया। जिससे प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड के शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने शनिवार की देर शाम बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज दरभंगा शहर के अस्पताल में कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर परिजनों सहित प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

















