-पीयर पुलिस की कार्यवाई,49पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामद
बंदरा ।दीपक।
पीयर थाने की पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शराब कारोबारियों के द्वारा मुजफ्फरपुर की स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप लादकर सरफुद्दीनपुर फोरलेन से पिलखी पुल के रास्ते ले जाई जा रही थी। इसी दौरान हरपुर में पियर पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान कारोबारी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका।पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार की रात बताया कि 49 पेटी अलग अलग ब्रांड की शराब समेत स्कॉर्पियो को बरामद किया गया है। जिसमें 450, 375 एवं 180एमएल शराब की बोतलें शामिल है। इसमें इंपिरियल ब्लू, रॉयल स्टैग समेत विभिन्न नामों के शराब की बोतलें शामिल है।

स्कॉर्पियो का डिटेल्स खंगाला जा रहा है। डिटेल्स निकालने के लिए डीटीओ ऑफिस से संपर्क किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की बड़ी खेप क्षेत्र में खपाने की योजना थी।सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सरफुद्दीनपुर फोरलेन से पिलखी पुल के रास्ते में स्कॉर्पियो पर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। तभी पुलिस ने कार्रवाई की।















