-आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-बखरी से हुई गिरफ्तारी
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
पीयर थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी से गौतम राय को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पीयर थाना में अलग-अलग मामले चालू साल में ही दर्ज है। उस पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में अलग-अलग मामला दर्ज है।उसके घर से उसकी गिरफ्तारी की गई है। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।















