Advertisement

Breaking: पांच बोतल शराब के साथ आंगनबाड़ी सहायिका पकड़ाई

-पताही पुलिस ने पांच बोतल शराब के साथ आंगनबाड़ी सहायिका को पकड़ा

संवाददाता । मोतिहारी।

पताही पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रविवार की देर शाम एक आंगनबाड़ी सहायिका को पांच बोतल नेपाली शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला कोदरिया गांव के सारजन देवी है। वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 183 पर सहायिका है। पुलिस ने छापेमारी कर महिला तस्कर को पांच बोतल नेपाली सैफिया शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब 300 एमएल के सैफिया नेपाली शराब है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पति ललन साह को पुलिस कुछ दिन पहले ही शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा था।