-नेपाल में विभाग समेत मंत्रीमंडल का विस्तार
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
मंगलवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल के नेतृत्व में मंत्रीमंडल का विभाग समेत विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के पास वन तथा वातावरण, युवा तथा खेल कूद मंत्रालय की जिम्मा है।
उप प्रधान मंत्री बिष्णु पौडेल को अर्थ मंत्री की जिम्मेवारी दी गयी है। इसी तरह उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ को भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री का कार्य भार दिया गया है। इसी तरह उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने गृह, राजेन्द्र प्रसाद लिंङ्देल को उप प्रधान मंत्री के साथ ऊर्जा, जल स्रोत का मंत्री बनाया गया है।

रेखा शर्मा को संचार तथा सूचना तथा प्रविधि, विक्रम पांडेय शहरी विकास,ज्वाला कुमारी साह को कृषि तथा पशु-पक्षी, दामोदर भंडारी उद्योग, बाणिज्य तथा आपूर्ति, राजेन्द्र कुमार राईभूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण, अव्दुल खान खानेपानी (पेयजल), विमला राई पौडेल पर राष्ट्र (बिदेश), पद्म गिरी स्वास्थ्य तथा जनसंख्या, भगवती चौधरी महिला, बाल-बालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक, हरि प्रसाद उप्रेती रक्षा,सुदन किराती संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, अमन लाल मोदी संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन, शिशिर खनाल शिक्षा, बिज्ञान तथा प्रविधि, डोल प्रसाद श्रम, रोजगार, तथा सामाजिक सुरक्षा, ध्रुब प्रसाद प्रधान कानून, न्याय तथा संसदीय मामला का मंत्री बनाया गया है।















