-देशी शराब एवं बाइक सहित लोहरखा से गिरफ्तार
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी की पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब के साथ बेनीबाद ओपी क्षेत्र के चक्की के ज्ञान दीप कुमार (19) को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। एएसआई नाशिर खान एवं राजीव कुमार ने बताया कि वह बेनीबाद ओपी के चक्की गांव का है। जिसे 5 लीटर देशी शराब एवं बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुन्नी गांव से खदेड़ते हुए उसे लोहरखा में पकड़ा जा सका।

















