Advertisement

Breaking: डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

– मोतिहारी। राजन द्विवेदी

– डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

 

मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज अरेराज अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने समान्य प्रशाखा, आपूर्ति शाखा, नजारत शाखा, राजस्व प्रशाखा, अनुमंडल आरटीपीएस, निबंधन कार्यालय अरेराज सहित अन्य शाखाओं का जायजा लिया और कार्यालय में मौजूद कर्मियों से प्राप्त आवेदनों के बारे में आवश्यक जानकारी ली।


डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आम जनों की समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन करें।
वहीं उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित आमजनों से बात चीत कर समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।