Advertisement

Breaking: गायघाट कर्पूरी स्थल जीर्णोद्धार मामले में JDU नेता प्रभात किरण के आरोप पर RJD विधायक निरंजन राय ने दी प्रतिक्रिया..

– गायघाट कर्पूरी स्थल जीर्णोद्धार मामले में JDU नेता प्रभात किरण के आरोप पर RJD विधायक निरंजन राय ने दी प्रतिक्रिया..

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

गायघाट कर्पूरी भवन जीर्णोद्धार कार्य को लेकर युवा जदयू नेता प्रभात किरण द्वारा डीएम को ज्ञापन देकर RJD विधायक निरंजन राय के प्रति निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए आरोप के संदर्भ में विधायक निरंजन राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जदयू नेता एवं पूर्व विधायक पुत्र दिवालियापन का शिकार हैं। उन्हें क्षेत्र का विकास कार्य पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी भवन काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। प्रतिमा भी जीर्ण स्थिति में थी। जिसका जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा निर्माण कार्य के साथ ही कार्य से संबंधित बोर्ड मुख्य द्वार के समीप लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के कार्यकाल से हीं यह स्थल उपेक्षित रहा है। 25 वर्षों पहले इसका निर्माण कराया गया, लेकिन बाद के दिनों में कई साल पहले से यहां जीर्णोद्धार की जरूरत महसूस हो रही थी। यदि पूर्व विधायक चाहते तो इसका जीर्णोद्धार करा सकते थे। अब जब जीर्णोद्धार कार्य शुरू हुआ है।इससे क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी है,लेकिन यह बातें पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र को खल रही है और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले खुद अपने गिरेबान में भी झांकने की जरूरत है।