Advertisement

Breaking: गंडक नदी की लहरों के बीच लोगों से भरी नाव पलटी

-गंडक नदी की लहरों के बीच लोगों से भरी नाव पलटी, दो लोग लापता, तलाश के लिए चल रहा रेस्क्यू अभियान

संवाददाता। पटना।

खबर प.चम्पारण के बगहा पुलिस जिला से है। जहां एक दर्जन लोग नाव पर सवार गंडक नदी से अपने फसल को देखने व मवेशियों के चारा लाने जा रहे थे। तभी किनारे से जैसे ही नाव नदी मे कुछ दूरी पर गई तो अचानक मारी पलटी दी ।


घटना बगहा नगर थाना क्षेत्र के राम धाम मंदिर घाट के समीप की है । स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है । नाव पारस नगर बगीचा टोला से रेता के तरफ ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगो ने बताया की अभी दो लोग अब भी नदी में लापता बताए गए।
जिसकी पुष्टी अभी पदाधिकारियो द्वारा नही की गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम, स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू चलाकर तलाश लापता लोगों की तलाश की जा रही है।