चंपारण की खबर::
-कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराएं : अपर समाहर्ता
– 15 परीक्षा केंद्रों पर 10376 परीक्षार्थी शामिल होंगे
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला अपर समाहर्ता पवन कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार ,पटना के द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित हुई।

विदित हो कि बिहार कर्मचारी आयोग बिहार पटना के तत्वावधान में तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा 2022( प्रथम पाली की पुनर्परीक्षा ) आगामी 5 मार्च 2023 को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान विषय के लिए 12:00 बजे अपराहन से 2:15 अपराह्न तक 15 परीक्षा केंद्रों पर 10376 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उक्त परीक्षा को कदाचार मुक्त , शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। सीसीटीवी कैमरा, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सभी केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।












