Advertisement

Breaking: कंटेनर ने गाजर लोड टेम्पू को रौंदा, बन्दरा के युवा कारोबारी की दरभंगा में दर्दनाक मौत,चालक गम्भीर

-कंटेनर ने गाजर लोड टेम्पू को रौंदा, बन्दरा के युवा कारोबारी की दरभंगा में दर्दनाक मौत,चालक गम्भीर

मुजफ्फरपुर/दरभंगा । दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के सुंदरपुर रतवारा निवासी युवा कारोबारी अविनाश कुमार उर्फ भोला(25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टेम्पू चालक बैंगरा के विजय कुमार महतो (24) गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह दर्दनाक हादसा रविवार की देर रात तकरीबन 2 बजे रात की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते हीं स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन एवं पड़ोसी भोर में हीं दरभंगा पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक गजरा का कारोबार करता था। वह टेम्पू से गाजर लेकर मधुबनी जिले के झंझारपुर मंडी जा रहा था। दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के सीतापुर फोरलेन में (दरभंगा से तकरीबन 10किमी आगे) मोड़ के पास कंटेनर (ट्रक) ने टेम्पू में जोरदार धक्का मार दी और मौके से चालक गाड़ी लेकर भागता चला गया। हादसे में टेम्पू में बैठे हुए युवा कारोबारी अविनाश कुमार उर्फ भोला की ऑन स्पॉट मौत हो गई, जबकि टेम्पू चालक विजय कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते हीं दरभंगा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया। वहीं जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद राहुल राज एवं अन्य स्वजनों ने बताया कि कंटेनर ऑटो में ठोकर मारता हुआ भागता चला गया। इस बीच हादसे में अविनाश की मौत हो गई। दरभंगा सदर के पुलिस अधिकारियों के द्वारा पहचान के आधार पर स्वजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

जिसके बाद देर रात वे लोग दरभंगा के लिए रवाना हो गए।स्वजनों ने बताया कि तकरीबन डेढ़ 2 साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसकी साल भर से भी कम उम्र की छोटी बच्ची भी है। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। गांव शव पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गई।