-उत्पाद मचा रहे शराबियों को पियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंदरा। दीपक।
पियर थाना पुलिस की नशापान कर उत्पात मचाने वाले नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। पियर थाने की पुलिस ने रामपुदयाल चौक पर उत्पात मचा रहे नशेड़ी विनोद महतो को गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने इससे पहले हरपुर से भी दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया था।

पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि नशापान के बाद सभी अलग-अलग जगहों पर उत्पात मचा रहा था।इसी बीच पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस बलों ने उसे पकड़ लिया।पियर थाना अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि उत्पात मचाने वाले उत्पाती के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। वही शराब का धंधा करने वाले कारोबारियों को भी बख्शा नहीं नहीं जाएगा।
















