-अपने हीं घर में छत से लटकता मिला होमगार्ड जवान के बेटे का शव,हत्या कर हाथ की अंगुलियां भी काटी
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन गांव में ऊपरी मंजिल पर उसकी हीं घर में छत से लटकता हुआ एक युवक का शव मंगलवार की दोपहर बाद मिला है। जिसके बाद से परिजनों एवं पड़ोसियों में खलबली मच गई। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधिकारी एवं संबंधित रिश्तेदारों को दी गई है। परिजनों को युवक की हत्या कर शव को घर के अंदर पंखे से लटकाने की आशंका है।घर के अंदर से आते दुर्गंध एवं लोगों के बातचीत एवं अनुमान के अनुसार युवक की मौत की घटनाक्रम कई दिन पुरानी लग रही है। मृतक के भाई प्रकाश पांडेय ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय कुमार पांडे उर्फ मोनू (30) घर पर कई दिन से अकेले रह रहा था। वह ननिहाल बसवारा गया हुआ था। वहां से पांच अप्रैल को यहां गांव(सकरी) आया था। तब से घर पर अकेले रह रहा था और खेती-बाड़ी के कामों में लगा हुआ था। 7 तारीख से उसका मोबाइल ऑफ बताने लगा। जिसके बाद स्वजनों को शक होने लगा। उसके भाई के बारे में कुछ पता नहीं लग रहा था।उसकी मां का भी तबीयत खराब है। जिसके इलाज के लिए उसके पिता पटना में थे। वह खुद भी घर से बाहर था।

ऐसे उजागर हुआ मामला:
प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसियों को आसपास में दुर्गंध का ज्यादा एहसास हो रहा था। जिसके बाद शक के आधार पर लोगों ने छानबीन की। उपरी मंजिल के पास गंध का ज्यादा अहसास हुआ। बाहर से ताला बंद था। खिड़की से झांकने पर अंदर ने शव होने तथा मक्खियों के लगते देखा गया।जिसके बाद से लोग हैरत में पड़ गए।परिजनों को सूचना दी गयी।पटना से पिता के आने पर मंगलवार की देर शाम घर के दरवाजे को खोला गया। शव उसके पलंग के ऊपर छत के पंखे से पीले कपड़े से बांधकर लटकता हुआ मिला।दोनों हाथ का उंगली कटा हुआ तथा सर एवं शरीर पर मारपीट का निशान है।बिछावन भी खून से सना है। चूंकि गेट भी बाहर से बन्द था और अंदर पलंग पर सटा उसका पैर था।इसलिए हत्या की आशंका स्वजनों को है। हत्था पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के पिता कैलाश पांडेय समस्तीपुर जिले के शाहपुरपटोरी थाना में होमगार्ड के जवान हैं। मृतक के भाई प्रकाश ने बताया कि उसका मृतक भाई विजय फोटोग्राफी का काम करता था। मृतक की पत्नी मायके में थी। उसके एक बेटा (3 वर्ष) तथा बेटी (5 वर्ष) की है। वहीं हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटनाक्रम में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के भेजवाया गया है ।आवेदन के आधार पर प्राथमिकी होगी।
















