-शराब कारोबार के मामले में गिरफ्तार
बंदरा। दीपक।
हत्था ओपी पुलिस ने शराब कारोबार करने के आरोप में पटसारा निवासी मनोज ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्था ओपी के एएसआई नासिर खान ने शुक्रवार को बताया कि शराब कारोबार के एक मामले में वह जेल गया था। जहां से पिछले सप्ताह हीं छूट कर आया था और फिर से शराब का कारोबार करने लगा। लिहाजा पुलिस ने फिर शराब कारोबार के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

















