-बन्दरा के पियर में कार-बाइक में जोरदार टक्कर,एक घायल;कई चोटिल
बंदरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के पियर चौक पर रविवार की देर रात एक कार एवं बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।इस दौरान गाड़ी लोहे के पोल से भी टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय रामपुरदयाल पंचायत के सरपंच राजकिशोर चौधरी ने बताया कि देर रात की यह घटना है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का बताना था कि एक बाराती गाड़ी पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल गांव जा रहा था।

इसी दौरान पियर चौक पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही कार में सवार बारातियों को भी आंशिक चोटें आई हैं। दोनों गाड़ियों को भी काफी क्षति हुए हैं।घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों की मदद से जख्मी का इलाज पास के चिकित्सालय में कराया जा रहा था। घटना की जानकारी पियर थाना पुलिस को भी दी गयी।
















