-मधुबनी को 82रन से हरा कर फाइनल में पहुंचा हरिने
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
भारत नेपाल सीमा के समीप मधवापुर में आयोजित एम. पी. एल. ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में हरिने ने मधुबनी को 82रन से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है।
टॉस हरिने ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हरिने ने 20ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 194रन बनाये। राहुल चौधरी ने47, असफाक खान23, हिमांशु ने22, सरोज आनंद20औररणधीर ने 13रन बनाये।
मधुबनी ने19ओवर में112रन बना कर ऑल आउट हो गये। कादिर ने38, रंजन 26 औरमयंक ने14रन बनाये। मधुबनी की टीमके रंजनऔर अरूण ने 2/2विकेट लिये।वही कादिर तथा आशुतोष ने 1/1विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच राहुल चौधरी बने। को47रन तथा एक विकेट लिये थे।

मधवापुर के सरपंच बलराम मिश्र तथा टीम के पदाधिकारी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का खिताब राहुल चौधरी को शील्ड से नबाजा गया।
अंपायर अशोक चंद्रा, अमित मिश्रा, कमेंटेटर प्रभु मिश्रा, राज किशोर साह, राकेश कुमार थे। स्कॉरर बबलू कुमार थे। सबों ने अपनी जिम्मेवारी बखूबी से निभाये। नेपाल तथा भारत के हजारों दर्शको ने मैच का भरपूर आनंद लिया।














