-डीलर की मनमानी के खिलाफ एमओ से शिकायत,कार्यवाई की मांग
बंदरा। दीपक।
प्रखंड के बड़गांव पंचायत के करैला गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी तथा जविप्र डीलर द्वारा मनमानी करने से संबंधित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर की गई है। इस मामले में धनंजय कुमार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।जिसमें कहा गया है कि डीलर के द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है।प्रति व्यक्ति मात्र 1 किलो राशन दिए जा रहे हैं। इस मामले में मनमानी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।













