-बन्दरा प्रमुख की सास का निधन,शोक की लहर
बन्दरा। दीपक।
बन्दरा प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी की सासू मां बिंदी देवी (66)की आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी ने बताया कि उनका अचानक तबीयत खराब हो गया तथा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इससे पहले पिछले साल हीं उनके ससुर स्व. सुरेश प्रसाद चौधरी का भी आकस्मिक निधन हो गया था।

मृतक पुत्रों राकेश चौधरी, संजय चौधरी तथा मनीष चौधरी ने बताया कि पिछले 3 दिनों पहले अचानक उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई और समस्तीपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनके निधन पर बंदरा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य सदस्यों,मुखियों एवं विभिन्न दलीय तथा गैरदलीय एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर गायघाट विधायक निरंजन राय की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं ने भी शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।












