Advertisement

Breaking: बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में संचालित कंप्यूटर क्लास में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला..जनप्रतिनिधियों ने जताया एतराज

-बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में संचालित कंप्यूटर क्लास में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला आया सामने,जनप्रतिनिधियों ने जताया एतराज;कंप्यूटर क्लास एवं कार्यालय को कराया बंद

दीपक कुमार तिवारी।बन्दरा।

प्रखण्ड मुख्यालय परिसर की एक शर्मनाक वाक्या सामने आई है। यहां कौशल विकास योजना से संचालित कंप्यूटर क्लास के छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने समेत कई तरहों के मामले सामने आए हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब संबंधित छात्रा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का टीम प्रखंड कार्यालय पहुंचा और इस मामले को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। छात्रा एवं जनप्रतिनिधियों का बताना था की कंप्यूटर शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की जा रही है जा रही है। व्हाट्सएप मैसेज किए जा रहे हैं। गलत गतिविधियों में संलिप्त करने के लिए छात्राओं को उकसाया जाता है। कई बार व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भी छात्राओं को संबंधित शिक्षक के द्वारा भेजने से संबंधित मामला सामने आया है। इस शर्मनाक मामला के सामने आने के बाद इलाके के लोग दंग हैं।

नाराज जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यवाही एवं इस मामले में प्राथमिकी की मांग की जा रही थी। तत्काल जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से कंप्यूटर क्लास एवं कार्यालय को बंद करा दिया गया। वहीं इस संदर्भ में बन्दरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि संबंधित छात्रा के से आवेदन लेकर इस मामले में नामजद प्राथमिकी की कार्रवाई होनी चाहिए। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर तथा छात्र-छात्रा को क्लास में एक साथ बैठाने तथा इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति दिखने आदि पर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा एतराज जताया जा रहा था। लेकिन इस मामले को लेकर आज जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित छात्रा, व्हाट्सएप चैटिंग एवं अन्य सबूतों के साथ विरोध जताना शुरू कर दिया गया।मौके पर बन्दरा मुखिया निर्मला देवी के प्रतिनिधि चन्दन कुमार ने बताया कि यहां सेंटर से जुड़े कई छात्र-छात्राओं के मामलों का वे पहले भी निपटारा कर चुके हैं। कई शिक्षकों पर पहले भी मामले उठते रहे हैं।छात्र-छात्रा को एकसाथ बैठने से भी कई बार असहज स्थिति रहती है।क्लास के समयों में बेवजह भी बाहरी सन्दिग्ध लड़कों की गतिविधियां क्लास, गेट एवं परिसर आदि भी रहती है। मतलुपुर पश्चमी के पंसस नशिमा खातून के पति मो. जाहिद ने बताया कि लड़का-लड़का के बैच एक साथ चलने की वजहों से क्लास के दौरान भी कई बार आपत्तिजनक एवं असहज स्थिति देखी गयी है।राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. गाजी शाहबाज ने बताया कि कंप्यूटर क्लास आने वाली छात्रा के साथ अश्लील हडक्कत, व्हाट्सएप चैटिंग,छेड़खानी जैसी कई मामले आ चुके हैं।जिसके कारण दर्जनों छात्राएं पहले क्लास भी छोड़ चुकी है।पीड़ित छात्रा एवं उसके परिजन कुंदन त्रिवेदी एवं अन्य ने बताया कि छात्रा के शिकायत पर पहले संस्थान के प्रभारी शिक्षक से शिकायत की गई।जिसपर कार्यवाई नहीं होने पर वे लोग स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ यहां पहुंचे हैं। वहीं इस दौरान संस्थान से जुड़े साथी शिक्षकों ने भी शिक्षक की इस शर्मनाक हरककत की तीखी निंदा की है। संस्थान के संचालक प्रितेश चौहान ने बताया कि तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है एवं छात्र-छात्राओं के क्लास टाइम में अंतर एवं अलग-अलग कर दिया गया है।