Advertisement

Breaking: दिव्यांगजन सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित

-दिव्यांगजन सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के दिव्यांग जन जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांग जन समूह के साथ अंतरराष्ट्रीय अधिकार दिवस के मौके पर 3 दिसंबर को दिव्यांगजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके तैयारी हेतु बंदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखण्ड सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के दिव्यांगजन एवं विकास मित्र,प्रखंड स्तरीय कर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिव्यांग संघ के पूर्वी अनुमंडल उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि आज की बैठक में दिव्यांगों की समस्या सुनी गई एवं उसका समाधान किया गया। वहीं सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक रणनीति बनाई गई।