-तीन राज्यों में शानदार जीत पर बन्दरा भाजपा ने भी मनाया विजय उत्सव
-बांटी मिठाई,उड़ाए गुलाल
मुुुजफ्फरपुर/बंदरा ।दीपक।
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुत के साथ शानदार जीत पर बंदरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम बाबा खगेश्वर मंदिर परिसर में विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा रंग अबीर लगा कर खुशी व्यक्त किया।एक दूजे को बधाईयां दी।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि भाजपा बात से मजबूर नहीं, बिहार में भी परिवर्तन की लहर बहेगी।वह समय भी अब दूर नहीं। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भोला राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज, रमन त्रिवेदी, ललन त्रिवेदी,वरीय कार्यकर्ता कृष्ण कुमार तिवारी आदि भी शामिल थे।











