-मछली मारने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर मछुआरे की मौत
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के सिमरा में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से पप्पू सहनी (35) की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का बताना था कि वह नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान नदी की पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक हलवाई का काम भी करता था। रविवार को वह पटना एक शादी में हलवाई का काम करने जाने वाला भी था, लेकिन इससे पहले हीं शनिवार की दोपहर बाद वह नदी में मछली मारने गया।वह मछली मारकर तथा बेचकर भी जीवकोपार्जन करता था।

इसी दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा नदी में शव की खोज शुरू की गई।करीब दो घण्टे के बाद स्थानीय लोगों के मदद से मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। सिमरा पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने बताया कि मृतक वार्ड संख्या 9 का निवासी तथा महाबीर सहनी के पुत्र पप्पू सहनी(36) है। घटनाक्रम की जानकारी बन्दरा अंचल के अधिकारी को दी गई है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आवश्यक प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। इधर घटना की जानकारी के बाद पियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।वहीं इलाके के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक शादीशुदा है तथा उसके 3पुत्रियां एवं 1पुत्र भी हैं।पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल से शव गांव आने के बाद देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
















