Advertisement

Breaking: अहमदाबाद -दरभांगा स्पेशल ट्रेन बर्निग ट्रेन होते-होते बची

-अहमदाबाद -दरभांगा स्पेशल ट्रेन बर्निग ट्रेन होते होते बची

 

वैशाली / सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल मे एक एक्सप्रेस ट्रेन बर्निग ट्रेन स्टेशन पर तैनात एस एम के सूझबूझ होते होते बच गयी। रविवर दीपावली के दिन अहमदाबाद से चलकर दर्भगा आने बाली ट्रेन नंबर 09465 सुबह करीब साढे 10 बजे गोरौल से गुजर रही थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एस एम को दिखाई दिया की ट्रेन की एक बोगी के निचे आग की लपट फेक रहा है। तत्काल एस एम ने अपने वाकीटॉकी से इसकी सुचना ट्रेन के चालक और गार्ड को दी। तेज गति से जा रही ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन को रुकते ही अफरा तफरी का महौल हो गयी। ट्रेन के एस -5 की बोगी के निचे ब्रेक से आग की लपट को देख ट्रेन के उस वोगी से यात्री कूदने लगे। जहाँ से आग निकल रहा था वहा पानी का फवारा दिया गया।

गोरौल रेलवे के इंजीनियर विभाग के कर्मी लगे उसके बाद आग पर काबू पायी गयी। इस दौरान उक्त वोगी से मुज़फ्फरपुर तक की यात्रा करने बाले  बहुत से यात्री उत्तर कर यहां से ऑटो पकड़ कर आगे तक की यात्रा तय की। इसमें देवरिया, साहेबगंज, मीनापुर, परु तक के यात्री थे। दीपावली और छठ महाप्रब के मौके पर प्रदेश से लौट रहे थे। सभी के चेहरे पर भय का महौल था। यही कारण था की उस ट्रेन से मात्र 25 किलोमीटर की भी यात्रा करने से ड़र रहे थर। करीब 45 मिनट तक ट्रेन गोरौल स्टेशन से थोड़ी दूर उत्तर 23 और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच रुकी रही। इसके कारण 23 नंबर गुमटी बंद रही, जिसके कारण भीषण जाम लग गया था।