Advertisement

BPSC 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3590 हुए सफल

-BPSC 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3590 हुए सफल

सम्वाददाता। पटना।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 68 वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 324 पोस्टों के लिए ली गई थी। इस परीक्षा में 3590 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जबकि इस परीक्षा में करीब 2.57 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
इस बार आयोग के तरफ से जो कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया है। इसके साथ ही बीपीएससी 68वीं में कुल 3590 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनीत हुए हैं। इस बार सामान्य यानी अनारक्षित कैटेगरी में 1631 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि इडब्ल्यूएस कोटे से 331, एससी के 487, एसटी के 52 , अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 499, पिछड़ा वर्ग के 527 और पिछड़े वर्ग महिला कोटि की 63 अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में पास किए हैं।


वहीं, इस बार प्री का कट ऑफ भी बेहद अलग है।अनारक्षित यानी जेनरल का कट ऑफ 91, महिला का 84, इडब्ल्यूएस का 87.25, एससी का 79.25, एससी महिला का 66.5, एसटी का 74, एसटी महिला का 65.75, पिछड़ा वर्ग 87.75 और इबीसी का कट ऑफ इस बार 86.5 रहा है।