_”तुम्हारी आंखों में जो सपने हैं,कल का मानचित्र है”_
मुजफ्फरपुर। दीपक।
_आज सोमवार को “दलित साहित्य अकादमी” के प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कवि श्री सतेंद्र कुमार सत्येन जी का 83वाँ जन्मदिवस श्री नवयुवक समिति,छोटी सरैयागंज,मुजफ्फरपुर के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय पंकज ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में विजयेश पराशर,रमेश कुमार केजरीवाल एवं पुष्पा प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति रही।_
_कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उपस्थित मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,कवियों एवं शायरों ने फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए श्री सतेंद्र कुमार सत्येन जी को जन्मदिन की बधाई तथा स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा जायसवाल के मंगलाचरण पाठ से हुआ।

_कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर गगनदेव प्रसाद तथा संचालन सुमन कुमार मिश्र ने किया।कवि ओम प्रकाश गुप्ता की रचना “तुम्हारी आंखों में जो सपने हैं,वह कल का मानचित्र है” ने भरपूर तालियां बटोरी।कार्यक्रम में उपस्थित कवि एवं शायरों में प्रमुख रूप डॉक्टर जगदीश शर्मा,डॉक्टर हरिकिशोर प्रसाद सिंह,शुभनारायण शुभंकर,रामवृक्ष राम चकपुरी,उमेश राज,राजीवेंद्र किशोर,रघुनाथ मोहब्बतपुरिया,डॉक्टर बीरेंद्र कुमार मल्लिक,संतलाल राम,सुधीर कुमार बैठा,आनंद कुमार,महफूज आरिफ,ज्ञानमोहन,डॉक्टर देवब्रत अकेला,प्रमोद नारायण मिश्र,शशि रंजन वर्मा,पुष्पा गुप्ता,संगीता सागर,शर्मिला टंडन,मुन्नी चौधरी,सुधीरचंद्र मिश्र,सुमन कुमार मिश्र,अरुण कुमार तुलसी,रेखा जायसवाल,गणेश प्रसाद,अशोक भारती,दीनबंधु आजाद,सुरेंद्र कुमार,अजय कुमार,अरविंद कुमार एवं नागरिक मोर्चा के संयोजक व प्रसिद्ध समाजसेवी मोहन सिन्हा सहित भारी संख्या में शुभचिंतक श्रोताओं की उपस्थिति रही।जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाओं पर केंद्रित कविताओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।_
_कार्यक्रम के अंत में सतेंद्र कुमार सत्येन ने उपस्थित कवियों,शायरों एवं श्रोताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। तत्पश्चात अध्यक्ष के आदेश से कार्यक्रम का समापन हुआ।_













