Advertisement

BREAKING:बन्दरा के रामपुरदयाल में अग्निकांड की घटना,3 घर सहित लाखों के सामान जले

बंदरा।दीपक।
प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत के मधरापुर में शुक्रवार की सुबह हुई अग्निकांड की घटना में मुनेश्वर राम,संजय राम एवं संतोष राम के घर जलकर राख हो गया ।घटना में 3 लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। परिजनों का बताना है मुनेश्वर राम बैंक से वे 30 हज़ार रुपए निकालकर किसी घरेलू काम के लिए लाए थे।

वह भी जल गया।पंचायत के मुखिया फेंकू राम ने बताया कि घटना में काफी नुकसान हुआ है।तीनों परिवार के नगदी,कपड़ा,अनाज समेत कई कीमती सामान जल गया।इस घटना की जानकारी बंदरा अंचलाधिकारी तथा पियर थाने को दी गयी है। घटना के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सका है।घटना के बाद सभी पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।