Advertisement

छतौनी चौक फ्लाईओवर का 31 जनवरी तक निर्माण पूरा करने का निर्देश, देरी पर एजेंसी के खिलाफ दर्ज होगी FIR

-छतौनी चौक फ्लाईओवर का 31 जनवरी तक निर्माण पूरा करने का निर्देश, देरी पर एजेंसी के खिलाफ दर्ज होगी FIR

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने मोतिहारी के छतौनी चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने NHAI के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छतौनी चौक फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड से जुड़े सभी कार्य 31 जनवरी 2027 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।
जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी मेसर्स अम्बर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड को समयसीमा का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी। साथ ही नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण और सख्त निर्देश से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। अब छतौनी चौक फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण 31 जनवरी 2027 तक पूरा करना संबंधित एजेंसी के लिए अहम चुनौती होगी।