Advertisement

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अब तक 59 बाल विवाह रोके गए

-बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अब तक 59 बाल विवाह रोके गए

मुजफ्फरपुर। बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 27 नवंबर को मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय, मुशहरी, प्रहलादपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) श्री आनंद उत्सव ने किया।


इस अवसर पर बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा इस पर रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अनुमंडल मुजफ्फरपुर पूर्वी क्षेत्र में अब तक कुल 59 बाल विवाह रोके जा चुके हैं। यह आंकड़ा बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते इसे रोका जा सके और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके।