-गायघाट के लदौर से 11 बजे दिन से लापता है हिमांशु कुमार, परिजन परेशान
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट प्रखंड के लदौर गांव से हिमांशु कुमार नाम का एक लड़का मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से लापता है। लापता लड़के के पिता का नाम गुड्डा झा बताया गया है। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों ने आम लोगों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि हिमांशु कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार को सूचित करें।
सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से आग्रह है कि अपने-अपने स्तर से जानकारी जुटाने और बच्चे को सुरक्षित खोजने में सहयोग करें।












