-नेपाल से भारत लाई जा रही 2 किलो से अधिक अफीम जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। छौड़ादानों पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में 2.050 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक नेपाली नागरिक सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
-कैसे हुआ भंडाफोड़ ?
8 नवंबर 2026 को महुआवा समवाय, 71वीं वाहिनी SSB को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से मादक पदार्थ को भारत ला रहे हैं।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम-धरहरी के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

जाँच के दौरान एक ई-रिक्शा से 2.050 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से ही 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-कौन-कौन गिरफ्तार ?
पुलिस छापेमारी में फिरोज अहमद, पिता – ताज मोहम्मद, निवासी – मसही, थाना-छौड़ादानों, जिला-पूर्वी चंपारण, विपिन कुमार, पिता – विनोद चौधरी, निवासी – जीतपुर, थाना-छौड़ादानों, जिला-पूर्वी चंपारण एवं दिलीप कुमार पिता – नंदू सहनी, निवासी – पकड़िया (चिकनी) सिमरोनगढ़, जिला-बारा, नेपाल शामिल था।
-ये हुए बरामद
बरामद किए गए सामानों में अफीम जैसा मादक पदार्थ ( 2.050 किलोग्राम (लगभग कीमत – 20 लाख रुपये) है। ई-रिक्शा – 01 एवं मोबाईल 03 शामिल है।
पुलिस ने इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
-छापामारी दल में ये रहे शामिल
छापेमारी टीम में एसडीपीओ रक्सौल मनीष आनंद, छौड़ादानो थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राजीव कुमार, पु०अ०नि० रंजू कुमारी, स०अ०नि० सुरेश कुमार निराला, सहायक उप निरीक्षक / सामान्य कुलबीर सिंह, एसएसबी 71वीं वाहिनी, रिजर्व गार्ड छौड़ादानों थाना एवं एसएसबी के गार्ड शामिल थे।












