Advertisement

मुजफ्फरपुर में 2 नवंबर को लगेगा इंटर्नशिप मेला, युवाओं और युवतियों को मिलेगा अवसर

-मुजफ्फरपुर में 2 नवंबर को लगेगा इंटर्नशिप मेला, युवाओं और युवतियों को मिलेगा अवसर

मुजफ्फरपुर। युवाओं एवं युवतियों को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 नवंबर को इंटर्नशिप मेला सह कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) के तत्वावधान में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुजफ्फरपुर परिसर में होगा।


सरकार के आदेश के आलोक में आयोजित इस मेले में पात्र युवक-युवतियां भाग लेकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेले का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने तथा इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इंटर्नशिप के अवसरों से जोड़ना है।