Advertisement

महिला के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप

-महिला के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप

-मीनापुर निवासी पर प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर। जिले के गरहां थाना क्षेत्र से महिला के यौन शोषण, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मीनापुर निवासी अखिलेश प्रसाद को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने इस मामले में पहले पटना के महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में घटनास्थल और मामले से संबंधित क्षेत्राधिकार के आधार पर प्राथमिकी को मुजफ्फरपुर महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। अब मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की जांच करेगी।

पीड़िता ने आरोपी पर यौन शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गई है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।