Advertisement

30 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, गांधी प्रेक्षागृह में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा

-30 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, गांधी प्रेक्षागृह में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 अब 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से पूर्व घोषित तिथि में एक दिन का बदलाव किया गया है।

यह आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे।

उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कविता लेखन-वाचन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों के उपयोग की अनुमति होगी, रिकॉर्डिंग या इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र पूरी तरह वर्जित रहेंगे। जरूरत पड़ने पर 28 अक्टूबर को प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इच्छुक युवा मोतिहारी समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के कार्यालय से आवेदन पत्र लेकर वहीं जमा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि युवा उत्सव का उद्देश्य पारंपरिक लोक कला-संस्कृति को संरक्षित करना और ग्रामीण युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय और फिर राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।