-पीएम के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सिकारिया बीएड कॉलेज में सेवा संकल्प सेमिनार आयोजित
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत सिकारिया बीएड कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन भाजपा नेता सह उद्योगपति यमुना सिकारिया के सौजन्य से हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के जीवन, कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए।
सेमिनार का शुभारंभ सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा नेता यमुना सिकारिया, गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, भाजपा महामंत्री रामएकबाल प्रसाद, भाजपा रक्सौल जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, प्राचार्य प्रीति दुबे एवं वर्षा रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया।

अपने संबोधन में विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक सेवा भाव से कार्य किया है, जो काबिले तारीफ है। दूसरे नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। जनता की सेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
भाजपा नेता यमुना सिकारिया ने कहा कि मोदी जी ने देश का सर्वांगीण विकास किया है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और हमारी नीतियों को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की जीवनी पर पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिविका गुप्ता, शुभलक्ष्मी दास, मुस्कान जायसवाल, अनुपम भारती, विजेता तिवारी, प्रीति आनंद, प्रिया कुमारी सहित अन्य छात्राएं शामिल थीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य प्रीति दुबे ने किया।












