Advertisement

घाट पर महिलाओं ने किया जितिया व्रत का पारण, संतान की सुख-समृद्धि की कामना

-घाट पर महिलाओं ने किया जितिया व्रत का पारण, संतान की सुख-समृद्धि की कामना

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। जितिया पर्व के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने नदी व तालाब घाटों पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। सुबह से ही विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने स्नान कर भगवान जिमूतवाहन की पूजा की और संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


पारण के दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत समाप्त किया। घाटों पर पर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा की और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की