Advertisement

चकिया के मंगलवारी बाजार में प्लास्टिक-मुक्त अभियान, सांसद ने बांटे कपड़े के थैले

-चकिया के मंगलवारी बाजार में प्लास्टिक-मुक्त अभियान, सांसद ने बांटे कपड़े के थैले

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पिपरा विधानसभा के मंगलवारी बाजार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक-मुक्त अभियान चलाया गया। सांसद राधा मोहन सिंह ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों और आम लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए और सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील की।

सांसद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। रोजमर्रा में कपड़ा या जूट के थैले का छोटा सा बदलाव बड़ा प्रभाव डाल सकता है। खरीदारी के लिए अपना थैला ले जाने की आदत को जन-आंदोलन बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। लोगों ने प्लास्टिक कम करने का संकल्प लिया।

मौके पर विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधानसभा संयोजक रोहित सिंह, कन्हैया सिंह, रमेश भारती सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।