-बेनीबाद पहुंची एसडीआरएफ टीम, औराई में नाव हादसे के बाद लापता बच्ची की तलाश तेज,
बागमती में नाव पलटने के तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, नदी में लगातार चल रहा खोज अभियान
दीपक कुमार/ बेनीबाद
मुजफ्फरपुर। औराई प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी में नाव पलटने की घटना के बाद लापता बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को बेनीबाद क्षेत्र में पहुंचकर खोज अभियान चलाया। हादसे के तीसरे दिन भी लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार, नाव पलटने के बाद बच्ची नदी की तेज धारा में लापता हो गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों में चिंता का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में मोटरबोट के माध्यम से बच्ची की तलाश कर रही है। नदी की तेज धारा और जलस्तर के कारण खोज अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बच्ची के नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। एसडीआरएफ की टीम संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। स्थानीय लोग भी नदी किनारे पहुंचकर बच्ची के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।











