Advertisement

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 257 मरीजों की हुई जांच

-निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 257 मरीजों की हुई जांच

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ दक्षिणी एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 257 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र, दंत, शिशु एवं स्त्री रोग से संबंधित जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई थी। हाजीपुर से पहुंचे चिकित्सकों की टीम में डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अमित प्रकाश, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सिद्धार्थ शंकर, डॉ. कामिनी चौधरी, डॉ. निशा शुक्ला, डॉ. सुधा आनंद और डॉ. रोहित सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भी शिविर में सहयोग किया।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर से लोगों को घर के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा मिलती है।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने आयोजन के लिए चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज, जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, जिला महामंत्री विकास कुमार, हरेंद्र साह, अशोक कुमार जायसवाल, राधेश्याम साह, दुखन सिंह, सुबोध कुमार, अरशद कमाल पाशा, राजकुमार राय, भूषण राय, सानू चौधरी, सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, हरिवंश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की।