Advertisement

-इंद्र पूजनोत्सव मेले में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

-इंद्र पूजनोत्सव मेले में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे लोग

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा में आयोजित इंद्र पूजनोत्सव मेले में भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों और कीर्तन से देर रात तक पूजा स्थल गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

श्रद्धालुओं ने इंद्र देव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी बारिश और समृद्धि की कामना की। मेला समिति के अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मेले में पूजा-पाठ के साथ विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों एवं ग्रामीणों की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।